चित्रकूट, फरवरी 24 -- चित्रकूट, संवाददाता। सीडीओ डीपी पाल की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें भाकियू ने जिला प्रशासन को किसानों की बुनियादी समस्याओं से अवगत कराया। इसके साथ ही गल्ला मंडी में किसानों की सुविधाओं को लेकर बने चबूतरों पर दूसरों के अवैध कब्जे होने की आवाज उठाई। भाकियू के सदर तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम पांच-पांच तिलहन एवं दलहनी फसलों के खरीद केंद्र खोले जाएं। कहा कि मुख्यालय कर्वी स्थित मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए बने छायादार नीलामी चबूतरों में अवैध कब्जे है। जिसके चलते किसान चबूतरों में अपने उत्पाद रखने की स्थिति में नहीं है। जो कि शासनादेश का खुला उल्लंघन है। मांग रखी कि चबूतरों को खाली कराया जाए। यह भी अवगत कराया कि किसानों के लिए विश...