एटा, अप्रैल 29 -- गल्ला मंडी में अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनावों के लिए दोनों प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा दी है। दोनों प्रत्याशियों की ओर से एडी चोटी का जोर लगा दिया है। एक मई को मतदान होगा। गल्ला मंडी में चुनाव प्रचार के लिए गाड़ियां चलाई जा रही है। अध्यक्ष पद चुनने के लिए 600 से अधिक मतदाता है। एक-एक मतदाता पर दोनों प्रत्याशियों की नजर है। सुबह से लेकर देररात तक गल्ला मंडी में मतदाताओं से संपर्क किया जा रहा है। सुबह-सुबह मतदाताओं के घरों पर भी प्रत्याशी पहुंच रहे है। अध्यक्ष पद पर हरीश गुप्ता तथा दूसरे प्रत्याशी प्रतीक गुप्ता चुनाव मैदान में है। मतदान के लिए मतदाता सूची तैयार की जा चुकी है। हर मतदाता के पास मतदाता पर्ची दे दी गई है। एक मई की सुबह मतदान शुरू होगा। मतदान के बाद शाम को मतगणना का काम शुरू होगा। चुनाव कराने वाले समिति ...