एटा, अप्रैल 22 -- गल्ला मंडी अध्यक्ष पद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को नामांकन पत्र विक्रय की प्रक्रिया की चुनावी सरगर्मी तेज हो गई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए दो प्रमुख दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र खरीदे, जिसके बाद मंडी में चुनावी दौर शुरू हो गया है। बुधवार को नामांकन पत्र विक्रय के दौरान प्रतीक गुप्ता और हरीश गुप्ता ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चे खरीदे। इन दो नामों के सामने आने के बाद व्यापारियों और आढ़तियों के बीच चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं। बुधवार को चुनाव समिति के अध्यक्ष भूदेव गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा रही है। 24 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा करने होंगे। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। 26 अप्रैल को चुनाव चिन्हों का आवंटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.