एटा, अप्रैल 25 -- नवीन गल्ला मंडी समिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया और नाम वापसी के बाद अब मैदान पूरी तरह साफ हो चुका है। शनिवार को नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद दोनों ही प्रत्याशियों ने मैदान में डटे रहने का फैसला किया। शनिवार को गल्ला मंडी चुनाव समिति के अध्यक्ष भूदेव गुप्ता ने दोनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए। अध्यक्ष पद के दावेदार प्रतीक गुप्ता को चुनाव चिन्ह कार आवंटित किया गया है, वहीं दूसरे प्रत्याशी हरीश गुप्ता को नाचता हुआ मोर चुनाव चिन्ह मिला। चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने मंडी परिसर में अपने पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- मध्यदेशीय वैश्य समिति चुनाव में दो दावेदार मैदान में, 3 मई को होगा मतदान शनिवार को चुनाव समिति क...