महाराजगंज, जून 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई कस्बे के एक गल्ला कारोबारी के प्रतिष्ठान पर बीते सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त जांच की थी। रिपोर्ट में कई अनियमितताएं मिली। इसके बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए अनुमोदन दे दिया है। कोल्हुई पुलिस को उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश का इंतजार है।एसडीएम शैलेन्द्र गौतम के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक ईशान प्रताप सिंह, मंडी सचिव दीपक कुमार तथा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय कुमार साहनी की टीम ने कस्बे के गल्ला कारोबारी राज ट्रेडर्स के यहां छापेमारी कर अभिलेखों एवं खाद्यान्न के भंडारण की जांच की थी। जांच में कई कमियां और अनियमितताएं मिली थीं। 1578 कुंतल ...