चम्पावत, अप्रैल 12 -- जगदीश राय, लोहाघाट। बाराकोट गल्लागांव में रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ तक लीला का मंचन किया गया। इस दौरान परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों का मन मोह लिया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष संजय जोशी की अध्यक्षता में रामलीला का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय ने किया। उन्होंने रामलीला आयोजक समिति के प्रयासों की सराहना की। राजा जनक के दरबार में देश विदेश के आए राजा धनुष तोड़ने में विफल रहे तो राजा जनक ने सिया रहे कुंवारी टूटे नहीं चाप का गायन किया। राम के प्रत्यंचा चढ़ाते ही शिव धनुष टूटा। धनुष खंडन की टंकार सुनकर तपस्या भंग होने पर भगवान परशुराम जनकपुर पहुंचे। उन्होंने राजा जनक से सभा में भारी भीड़ का कारण पूछा और शिव धनुष खंडित देखकर क्रोध व्यक्त किया। इस दौरान परशुराम-लक्ष्मण संवाद छाया रहा। राम के पात्र वि...