चम्पावत, अप्रैल 22 -- जगदीश राय, लोहाघाट। बाराकोट ब्लॉक के गल्लागांव में रामलीला का समापन हुआ। अंतिम दिन रावण वध और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा और भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा ने रामलीला का शुभारंभ किया। कमेटी अध्यक्ष संजय जोशी ने सभी का आभार जताया। आयोजन में शेखर तिवारी, हयात तड़ागी, शंकर बोहरा, नवीन जोशी, मुकेश जोशी, उमेश जोशी, मंटू ओली, त्रिलोक बोहरा, जितेन्द्र बोहरा, मनोज बोहरा,भैरव जोशी, ललित राम आदि ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...