मैनपुरी, जनवरी 9 -- मैनपुरी। एसपी के निर्देशन में शुक्रवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। 29 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिसमें 1 पत्रावली पर विदा की गई। पत्रावली के मुताबिक रीता पुत्री महावीर सिंह निवासी सुगांव थाना कुर्रा की शादी मैनेजर पुत्र मुलायम सिंह निवासी मुंगरिया थाना दन्नाहार के साथ हुई थी। पति व पत्नी ढाई माह से अलग रह रहे थे। दोनों पक्षों को केंद्र पर बुलाकर समझाया गया। जिसके बाद दंपति गिले शिकवे दूर कर एकसाथ रहने को राजी हो गए। परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने दंपति को हंसी खुशी माहौल में विदा कर दिया। इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी हेमलता सिंह, काउंसलर रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, मनोरमा दास, ममता चौहान, मंजूषा चौहान, मनोरमा सिंह, आराधना गुप्ता, हेड कांस्टेबल कुसुम, रेशू देवी आदि मौजूद रहे। बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.