मथुरा, मई 18 -- थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत गांव कोयल में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि रविवार की रात को गांव कोयल निवासी अजित की पत्नी चन्द्रवती (23) का शव घर में कमरे में गले में फंदा लगाये लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि चन्द्रवती पर छह साल का लड़का और तीन साल की लड़की है। घटना के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...