मोतिहारी, अप्रैल 21 -- मधुबन। मधुबन के बंजरिया गांव एक घर से मंगलवार को एक महिला का शव मिला है। शव एस्बेस्टस के घर में चौकी के पाया (गोरी) से दुपट्टा के सहारे गले से बंधा जमीन पर मिला है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामला हत्या का है कि आत्महत्या का। इसकी पड़ताल की जा रही है। मृतका बंजरिया ग्राम के बाला लखीन्द्र कुमार की पत्नी चांदनी कुमारी (23) थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। मुफ्फसिल थाना के टिकुलिया गांव की मृतका की मां प्रभा देवी ने पुलिस को बताया है कि इन्होंने अपनी पुत्री चांदनी की शादी करीब तीन साल पूर्व बंजरिया ग्राम के स्व.नंदलाल साह के पुत्र बाला लखीन्द्र कुमार से की थी। उसके बाद से इनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। शादी के दो माह बाद इनकी पुत्री को इनका दामाद मायके में पहुंचा क...