मुजफ्फर नगर, मार्च 15 -- मुजफ्फरनगर जनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मुंडभर निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी अतर सिंह पिछले 15 दिनों से एक अनोखे अंदाज में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स की स्थापना की मांग को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। गले में तख्तियां लटकाकर वह जगह-जगह लोगों को जागरूक कर रहे हैं और सरकार से जल्द वेस्ट यूपी में एम्स स्थापित की मांग कर रहे हैं। रिटायर्ड पुलिसकर्मी अतर सिंह निजी अस्पतालों और डॉक्टरों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।अतर सिंह का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी को आज भी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूरदराज के शहरों का रुख करना पड़ता है। केंद्र सरकार द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स देने की घोषणा तो की गई, लेकिन अब तक यह घोषणा धरातल पर साकार होती नजर नहीं आ रही। इसी कारण उन्होंने अकेले ही इस ...