हापुड़, दिसम्बर 30 -- बढ़ती ठंड में जनपद में बुखार के साथ गले में खरास के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई है। सोमवार को ओपीडी में 125 मरीज पहुंचे। कतार में लगकर मरीजों को उपचार मिल सका। ठंड बढ़ती जा रही है। ऐसे में गले में खरास एवं बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। सोमवार को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भरमार रही। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ की ओपीडी में 1247 मरीज पहुंचे। इनमें 80 के करीब मरीज बुखार, नजला जुकाम के रहे। वहीं, जिला अस्पताल हापुड़ की ओपीडी में बुखार, जुकाम के 45 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। कोहरे के कारण सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ गई हैं। ऐसे मरीज अस्पतालों में परामर्श लेने के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ हेमलता ने बताया कि ठंड बढ़ती जा रही है। ऐसे में हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना...