कन्नौज, मार्च 21 -- छिबरामऊ। सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने शनिवार की सुबह ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद वह हाजी युसूफ, नफीस हसन, चंदन खान, सादिर मंसूरी आदि कई लोगों के घर जाकर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दी और सेवईयां खाकर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान सयुस के प्रदेश सचिव रोबिन यादव, अंकुर यादव आदि कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...