गौरीगंज, मार्च 21 -- अमेठी, संवाददाता। ईद के पर्व पर जनपद भर में आपसी भाईचारे और सौहार्द का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्रवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में ईद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। नमाज के बाद लगे मेलों में बच्चों ने खिलौनों और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। बाजारों में भी रौनक बनी रही और लोग खरीदारी करते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। जगह-ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.