आदित्यपुर, जून 6 -- चांडिल। गर्मी में गले को तर करने के लिए 9 जंगली हाथियों का झुंड शुक्रवार को ईचागढ़ प्रखंड के तूता स्थित बोड़ा तालाब के पास पहुंचा। काफी देर तक हाथियों का झुंड तालाब के पास डेरा जमाए रखा। हाथियों के झुंड ने बासाहातु में एक घर की चारदीवारी को तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक 9 जंगली हाथियों का झुंड सारंडा जंगल जाने के लिए दो दिन पूर्व तमाड़ के भुईंयाडीह के पास टाटा-रांची हाइवे (एनएच-33) को पार करने की कोशिश की लेकिन एनएच-33 पर दौड़ रही वाहनों के कारण सड़क को पार नहीं कर सका। वहीं एक दिन पहले ही रात्रि में बासाहातु के पास फिर से एनएच-33 को पार करना चाहा परंतु असफल रहे। जिसके बाद हाथियों का झुंड वापस ईचागढ़ की ओर रुख कर गया। एलिफेंट कॉरिडोर के साथ हुए छेड़छाड़ के कारण हाथियों का अपने पुराने मार्ग से भटकाव हो गया है।

हिंदी हिन्द...