आगरा, मई 19 -- कस्बा के वार्ड आठ के मोहल्ला घासी व इमाबख्श में जलभराव से लोग परेशान हैं। गंदा पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है। लोगों को मजबूरीवश पानी के बीच से ही गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मोहल्ला को जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है। बता दें कि मोहल्ला घासी व इमामबख्श में हो रहे जलभराव के मामले में स्थानीय सभासद ने नगर पालिका प्रशासन को भी अवगत कराया है, लेकिन उसके बाद भी जलभराव से निजात नहीं दिलाई जा रही है। इसकी वजह से लोगों मन्दिर गमादेवी, पालीवाल मन्दिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को गन्दे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इसी मार्ग पर नाथूराम सुशीला देवी विद्या मंदिर इंटर कालेज, विद्या मंदिर, गोशाला जाने एवं श्मशान भूमि का जाने का मुख्य मार्ग है। इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कतें होती हैं। मोहल...