दरभंगा, जून 5 -- लहेरियासराय। शहरी क्षेत्र के गली-मोहल्लों में संचालित निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीज अधिक खतरे में रहते हैं, क्योंकि वहां आग से बचाव के समुचित इंतजाम नहीं हैं। कई निजी अस्पतालों में मानकों की धड़ल्ले से अनदेकी की जा रही है। कई जहों पर रास्ता संकरा होने के कारण वहां तक अग्निशमन विभाग की गाड़ियों का पहुंचना कठिन हो सकता है। कई अस्पतालों में अग्निशमन उपकरण केवल खानापूर्ति के लिए लगाए गए हैं। कई जगहों पर दीवारों में लटकाये गए सिलिंडरों के डेट एक्सपायर देखे गए। हाउसिंग कॉलोनी के रोहित कहते हैं कि गली-मोहल्ले में चलने वाले कई निजी अस्पताल अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- फायर सेफ्टी के बिना चल रहे अस्पताल, निजी क्लीनिकों में हादसे का बड़ा खतरा एनओसी प्राप्त करने के बाद वर्षों तक निरीक्षण नहीं होता।...