लखनऊ, अप्रैल 9 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे रहने वाली महिला ने गली निर्माण विवाद में पड़ोसियों पर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र के आलमबाग जयप्रकाश नगर,नटखेड़ा रोड की रहने वाली विधवा महिला चांदनी थारू पत्नी स्व देवी प्रसाद के अनुसार उसका पड़ोस में रहने वाले सत्येन्द्र, और शक्ति से गली में निर्माण कार्य को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। इस संबंध में उन्होंने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी।आरोप है कि बुधवार दोपहर जब वह काम करके अपने घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे सत्येन्द्र, उसकी पत्नी प्रीति, शक्ति, उसकी पत्नी पूजा तथा अन्य 7-8 लोगों ने उसे रोक लिया,और लाठी-डंडों, सरिया से हमला कर दिया। और शोर सुनकर जब उनकी देवरानी पूजा...