बागपत, मार्च 16 -- रमाला। रमाला थाना क्षेत्र के आचार्य खेड़ा गांव में मकान निर्माण के लिए गली में लगाई गई बल्लियों को ट्रैक्टर से गिराने का विरोध करने पर दो भाइयों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी सावित्री ने थाने में दी गई तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने मकान का निर्माण करा रही हैं। दीवार पर प्लास्टर कराने के लिए मिस्त्री ने गली में बल्लियां लगा रखी थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दो भाई प्रवीण और कुलदीप ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचे और ट्रैक्टर से टक्कर मारकर बल्लियों को गिरा दिया। सावित्री का आरोप है कि उसने विरोध किया, तो दोनों भाई नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपी उसके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.