गुमला, जून 25 -- गुमला।सदर थाना क्षेत्र के तेलगांव में गली में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक युवती घायल हो गई। घायल 22 वर्षीय आशा कुमारी को परिजनों ने बुधवार रात करीब 10 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार आशा कुमारी के परिवार और पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों के बीच बाइक खड़ी करने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान आशा कुमारी पर उसकी चचेरी चाची ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई।सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायल युवती को लेकर गुमला थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...