गली में ट्रैक्टर मोड़ने को लेकर मारपीट में तीन घायल
बागपत, अप्रैल 24 -- बड़ौत। मलकपुर गांव में गली में ट्रैक्टर मोड़ने को लेकर हुए विवाद में ट्रैक्टर सवार तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मलकपुर गांव के रहने वाले संजीव ने बताया कि वह खेत से अपना ट्रैक्टर लेकर गांव आ रहा था। गांव की गली में ट्रैक्टर मोड़ने को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। इस पर आरोपियों ने संजीव उसके पिता महावीर सिंह और बेटी अविका पर उन्होंने हमला बोल दिया। तीनों को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने गांव के ही अनुज, अशोक, जितेन्द्र, विजय और अजय को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.