भभुआ, मार्च 5 -- शाहपुर गांव के ग्रामीणों ने मिट्टी के मलबा को हटाकर बच्चे को निकाला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में गुरुवार को मिट्टी की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक सात वर्षीय अमित कुमार भगवानपुर थाना क्षेत्र के रत्न बिंद का पुत्र था। दीवार गिरने की आवाज सुन परिजन व ग्रामीण दौड़े और मलबा को हटाकर उसके नीचे दबे अमित को बाहर निकाला। लेकिन, उसके शरीर से गतिविधि नहीं होते देख परिजन उसे अस्पताल ले गए। लेकिन, चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के दादा बहादुर बिंद ने बताया कि अमित घर के दरवाजे के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। अचानक मिट्टी की दीवार गिर पड़ी। अमित कुमार दीवार के मलबा से दब गया। इस घटना की सूचना भगवा...