नई दिल्ली, जुलाई 8 -- वेस्टइंडीज की टीम में एक ऐसे प्लेयर को शामिल किया गया है, जिसने अभी तक एक भी प्रोफेशनल मैच नहीं खेला है। वह खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में भी डेब्यू कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह अपने आप में बड़ी बात होगी कि जिस खिलाड़ी ने एक भी टी20, लिस्ट ए या फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला है, वह सीधे इंटरनेशनल क्रिकेट खेले। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि 19 साल के विटेल लॉज़ हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए कैरेबियाई टीम में शामिल किया गया है। विटेल लॉज़ एक 19 साल के लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर हैं, जिन्होंने अभी तक गली क्रिकेट या लोकल क्रिकेट ही खेली है। उन्होंने अभी तक कोई प्रोफेशनल मैच किसी भी स्तर पर नहीं खेला है, लेकिन फिर भी उन्हें वेस्टइंडीज की टीम में उन...