हिन्दुस्तान संवाददाता, जून 19 -- यूपी में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गलियों में घूम रहे कुत्ते आए दिन किसी न किसी पर हमला कर घायल कर दे रहे हैं। यहां तक की कुत्तों के हमलों में कई मौत हो चुकी हैं। इसमें ताजा मामला आगरा का है। एक किसान को रात भर कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला। कुत्तों ने इतने जख्म किए कि डॉक्टर किसान की जान नहीं बचा पाए। इरादतनगर गांव में आवारा कुत्तों के हमले से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। खूंखार कुत्ते बुधवार रात भर गली में गिरे किसान को नोचते रहे। इससे उनके शरीर पर गहरे जख्म हो गए। पूरी रात उनकी चीखें किसी ने नहीं सुनीं। तड़के गंभीर रूप से घायल किसान को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। वहां उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- कानपुर में रिटायर्ड दारोगा के बेटे को घर से बुलाकर गोली मारी, रंजिश में वा...