गलियों में भरा गंदा पानी, बीमारियों का बढ़ रहा खतरा
महोबा, जून 11 -- अजनर, संवादाता। सफाई व्यवस्था में बरती जा रही लापरवाही लोगों के लिए परेशानियों का कारण बन रहा है। नालियों की नियमित सफाई न होने से गलियों में गंदा पानी जमा होने से लोगों में बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी समस्या का निरस्तारण नहीं हो पा रहा है। इन दिनों सफाई व्यवस्था चौपट है। दलित बस्ती में मुख्य गली में जल भराव होने से लोग परेशान हो रहे है। ग्रामीण अरविंद्र, सीताराम, योगेंद्र कुमार, मैयादीन और राजू आदि का आरोप है कि दलित बस्ती में नियमित सफाई नहीं हो रही है। जिससे नालियां चोक हो गई है। नालियां चोक होने के कारण नालियों का गंदा पानी सड़क में जमा हो गया है। गंदे पानी के जमा होने से दिन भर बदबू से बुरा हाल हो रहा है। लोगों का कहना है कि संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.