मैनपुरी, जनवरी 5 -- शहर के कुछ इलाकों में अराजकतत्वों और हुड़दंगियों ने दहशत फैला रखी है। कोचिंग सेंटरों और उनके आसपास जुड़े इलाकों में ये हुड़दंगी बाइकों पर झुंड के रूप में घूम रहे हैं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल रहे हैं। कुछ घटनाएं सोशल मीडिया पर ऐसी भी सामने आयी हैं जिन्हें देखकर लोगों में अपने बच्चों को लेकर डर फैलने लगा है। इस तरह के वीडियो वायरल होने के बाद शहर के लोगों ने पुलिस से इन हुड़दंगियों पर लगाम लगाने और इनके विरुद्ध प्रभारी कार्रवाई करने की मांग शुरू कर दी है। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। ये वीडियो शहर के देवपुरा इलाके का बताया गया है। इस वीडियो में चार से पांच बाइकों पर सवार युवा हुड़दंग मचाते हुए गलियों में घूम रहे हैं। कोचिंग जाने वाली छात्राएं इनसे बचते हुए सहमी हुई नजर आ रही हैं। सुबह कोचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.