सीवान, दिसम्बर 24 -- नौतन, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के गलिमापुर बिंद टोली गांव में सोमवार की रात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। पीड़िता सरस्वती देवी ने बताया कि चोर कमरे में रखे बक्से से 20 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, विदेशी कंबल और बर्तन चुरा कर बक्सा गांव के दक्षिण दिशा में स्थित खाली खेत में फेंक गए। पीड़िता ने कहा कि 22 दिसंबर की रात वे अपने नए मकान में ताला बंद कर परिवार के सदस्यों के साथ पुराने घर में सोने चली गई थीं। 23 दिसंबर की सुबह जब वे नए मकान पर गईं तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है और कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों को घटना की सूचना दी। ग्रामीण मौके पर जुटकर चोरी की पुष्टि की और पुलिस को जानकारी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि...