सीतामढ़ी, मार्च 28 -- डुमरी कटसरी। श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के सरेह से एक युवक की शव शुक्रवार को पुलिस ने बरामद की है। गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। शव की पहचान नन्दलाल कुमार भगत उम्र करीब 28 वर्ष, पिता बिन्देश्वरी भगत, ग्राम सिंधवलिया, थाना राजेपुर, जिला पूर्वी चम्पारण के रूप में हुई है। शव बरामदगी की सूचना मिलते ही एसपी शुभांक मिश्र एवं एसडीपीओ सुशील कुमार फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानवीन की एवं थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई शुरू निर्देश दिया। शव के समीप से एक बाइक भी बरामद हुई है।इधर एसपी कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है कि शुक्रवार को करीब 1.15 बजे थानाध्यक्ष, श्यामपुर भट्हां को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव के सरेह स्थित एक गेहूं के खेत में एक अज्ञात ...