भागलपुर, जून 2 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया पंचायत स्थित बड़हारा बहियार में कलिया नदी किनारे झाड़ियों से सोमवार को एक विवाहिता का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताया जा रहा है कि बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की निर्मम हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। घटना की सूचना मिलते ही बाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डीएसपी नवनीत कुमार भी पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, एफएसएल टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस हत्या के कारणों और बदमाशों की पहचान के लिए वैज्ञानिक तरीके से जांच में जुटी हुई है。

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह ग्रामीण जब खेतीबाड़ी ...