सुल्तानपुर, फरवरी 16 -- पत्नी फरार, पुलिस ने शुरू की जांच लंभुआ। संवाददाता पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते रविवार की रात पत्नी ने पति का गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में रविवार की रात अमित सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष तथा उसकी पत्नी शिल्पी सिंह उम्र लगभग 26 वर्ष के बीच विवाद हो गया,आरोप है कि उसी बीच पत्नी ने गले पर किसी धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गई। सूचना के बाद तत्काल कोतवाली लंभुआ की पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सुबह पुलिस अधीक्षक पहुंचकर पूछताछ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...