बस्ती, फरवरी 25 -- बस्ती। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के पसड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि विपक्षियों ने मिलकर मारापीटा। साथ ही गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसी थानाक्षेत्र के पसड़ा निवासी जनकदुलारी पत्नी शिवकुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि गत 18 फरवरी को दिन में करीब 10 बजे पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने विवाद किया। इस दौरान उनके पति शिवकमुार, बेटी पूजा और उन्हें मारापीटा। अपशब्द कहकर अपमानित किया। साथ ही पति का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रदीप, प्रानमती, पूनम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.