जहानाबाद, जून 7 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के सकरी चौकी गांव में 21 वर्षीय नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या के मामले में मृतका के पिता हरेंद्र पासवान के बयान पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें मृतका प्रीति कुमारी के पति रामराज कुमार सहित उसके ससुराल के 11 लोगों के खिलाफ नामजद बनाया गया है। पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में मृतक के पिता ने कहा है कि शादी के कुछ ही दिन बाद उसकी बेटी प्रीति को दामाद एवं उनके घर के लोगों के द्वारा Rs.दो लाख रुपये की मांग की गई थी। दबाव बनाने के लिए उसके साथ लगातार मारपीट किया जाता था। दहेज के पैसा नहीं मिलने पर मेरी बच्ची को गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि मृतक के पिता हरेंद्र पासवान के दिए गए आवेदन के आधार पर हत्या के मामले में पति समेत 11 लोगों प...