संभल, फरवरी 19 -- गुमसानी गांव में मंगलवार को कपड़े सुखाते समय छत पर गिरी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पीएम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। पीएम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत गला दबाकर होने से पुष्टि हुई है। दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को पति समेत छह ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव जैतिया फिरोजपुर निवासी राकेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटी कविता की शादी पांच मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी निवासी गौरव पुत्र देवेंद्र के साथ की गई थी। शादी के बाद से ही कविता को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौच, मारपीट की जाती थी ...