लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- लखीमपुर, संवाददाता। फरधान थाना क्षेत्र में रहस्यमय तरीके से गायब हुई दलित महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि डॉक्टरों ने स्लाइड जांच के लिए भेजी है। पुलिस हत्या का केस दर्ज किया है। फरधान इलाके में रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला 23 फरवरी को गांव में ही अपने देवर के घर गई थी। देर शाम वह अपने घर के लिए निकली और रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। घरवालों ने आरोप लगाया कि उसे कुछ लोग उठा ले गए हैं। घरवालों ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। दो दिन बाद एसपी की दखल के बाद फरधान पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। लेकिन उसकी तलाशी में पुलिस लापरवाही दिखाती रही। शनिवार की सुबह उसका शव अर्धनग्न हालत में ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.