कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- कोखराज के चकिया में बक्से में मिली युवती की लाश की अब तक पहचान नहीं हो सकी। गला घोंटने के बाद ही युवती की लाश को बक्से में भरकर फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख है। महिला का डीएनए सैंपल सुरक्षित किया गया है। कोखराज के चकिया गांव के समीप बुधवार को एक युवती की लाश बक्से में मिली थी। चार पहिया वाहन सवार लोग बक्से को फेंक कर भागे थे। चकिया गांव के राजेंद्र के दरवाजे के सामने हाईवे किनारे बक्सा फेंका गया था। राजेंद्र ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी थी। बक्से से युवती की लाश मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह भी पढ़ें- भलसोना के जंगल में मिले शव की नहीं हो सकी शिनाख्त शव की पहचान कराने की तमाम कोशिश की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव का पोस्टमार्टम हो गया है। गला घोंटकर युवती की हत्...