गला घोंटकर महिला की हत्या, सिंगरा पहाड़ी से बरामद हुआ शव, इलाके में सनसनी
गया, अप्रैल 4 -- शहर के सिंगरा पहाड़ी इलाके में शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष है। महिला के गले में रस्सी बंधी हुई थी और गले पर स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया में गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस यह भी मान रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और पहचान और सबूत छिपाने के उद्देश्य से शव को सिंगरा पहाड़ी पर लाकर फेंक दिया गया।स्थानीय लोगों ने पहाड़ी पर शव फेंके होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.