उन्नाव, दिसम्बर 23 -- उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के मेहरबानखेड़ा गांव स्थित शारदा नहर में फैक्ट्री के सफाई कर्मी की हत्या कर शव फेंकने के मामले में मंगलवार दोपहर पुलिस से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। गले में निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद माखी और अजगैन पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुसुंभी गांव के रहने वाले 37 वर्षीय विमलेश उर्फ गुड्डू सोहरामऊ स्थित एक शीतल पेय बनाने वाली फैक्ट्री में सफाई कर्मी था। रविवार दोपहर वह काम करने के बाद निकला था, मगर घर नहीं पहुंचा था। सोमवार सुबह पिता लल्लू ने अजगैन कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। सोमवार दोपहर उसका शव कुसुंभी गांव से 25 किलोमीटर दूर माखी थाना क्षेत्र के शारदा नहर पटर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.