गुड़गांव, मई 18 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गढ़ी हरसरु निवासी अमन की हत्या मामले में सोमवार को उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। रिपोर्ट में पता चला कि गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्या की गई थी। इसके बाद उसके शव को बिजली के खंभे के होल में छिपा दिया गया था। फाजिलपुर गांव के पास एसपीआर रोड पर 30 वर्षीय अमन का शव रविवार दोपहर बरामद किया गया था। उसके गले में गमछा लिपटा हुआ था और सिर व मुंह पर पत्थर से वार करने के निशान थे। रविवार रात उसकी पहचान की जा सकी थी। परिवारवालों के बयान में बादशाहपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। परिवार के लोगों ने शिकायत में कुछ लोगों पर आरोप लगाया हैं। फिलहाल ये आरोपित फरार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...