फरीदाबाद, जून 6 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। शहर के गाजीपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक किशोर का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने किशोर की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए ईएसआईसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस जांच की स्थिति पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे स्थानीय लोगों ने गाजीपुर के एक खाली मैदान में एक किशोर का शव पड़ा देखा। उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही डबुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि करीब 17 वर्षीय किशोर का शव मैदान में पड़ा हुआ था। उसके गले में गमछा बंधा हुआ था, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं नाक से खून बहने के कारण उसके मुंह और गर्दन...