गलफरबाड़ी में बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा
धनबाद, जून 1 -- कुमारधुबी। गलफरबाड़ी ओपी के पास जीटी रोड पर शनिवार की शाम धनबाद के माइनिंग ऑफिसर्स ने जांच के दौरान बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। दोनों गाड़ी के चालकों ने बालू से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखाया। पकड़े गए दोनों ट्रैक्टरों को जांच के बाद गलफरबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया। खनन विभाग की इस कारवाई से बालू माफियाओं में हडकंप है। बताया जाता है कि खनन विभाग ने चालान नहीं दिखाने पर एक लाख जुर्माना लगाया गया। जुर्माना नहीं देने पर माइनिंग आफिसर ने गलफरबाड़ी ओपी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने की बात कह धनबाद लौट गए। यह भी पढ़ें- सूक्की साइफन पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.