रामपुर, जनवरी 3 -- गलन भरी सर्दी में ट्रेनों की लेट-लतीफी यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। लंबी दूरी की गाड़ियां चार से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं। कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर दिखा है। अमृतसर मेल तीन घंटे की देरी से आई तो पदमावत एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री घंटों प्लेटफार्म पर ठिठुरने पर मजबूर रहे। इसके अलावा सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा देरी से पहुंची। जबकि,सताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा,राज्यरानी आधा घंटा और अयोध्या कैंट एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से रामपुर पहुंची। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...