औरैया, जनवरी 30 -- औरैया, संवाददाता। जनपद औरैया में कड़ाके की सर्दी अब सिर्फ मौसम की खबर नहीं रही, बल्कि इंसानी जद्दोजहद की कहानी बन गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर धूप न निकलने और सुबह से छाए घने कोहरे ने सबसे ज्यादा मार उन लोगों पर डाली है, जिनके पास सिर छिपाने की पक्की छत तक नहीं है। दिबियापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर देर रात बोरी, चादर और पुराने कपड़ों में लिपटे लोग ठिठुरते नजर आए। यहां रहने वाले 58 वर्षीय भगवानदास बताते हैं कि दिन में स्टेशन पर भीड़ रहती है, लेकिन रात होते ही ठंड हड्डियों में उतर जाती है। अलाव कहीं नहीं, बस ट्रेन की आवाज और ठंडी हवा। पास ही सो रही उनकी पत्नी बार-बार खांसी से उठ जाती है। औरैया के कानपुर रोड के फुटपाथ भी रात होते ही अस्थायी बस्तियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.