फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। जनवरी माह में भी सर्दी पीछा नहीं छोड़ रही है। माघ माह की सर्दी भी पौष से कम नहीं महसूस की जा रही है। बर्फीली हवाओं ने तो लोगों का चैन ही छीन लिया है। जन जीवन पूरी तौर पर प्रभावित चल रहा है। सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ रहा है। दिन भी पारे में गिरावट होने से लोगों में कंपकंपी छूट गयी। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले। सूर्यदेव की चमक भी सर्दी में राहत नही दे सकी। पौष के बाद माघ की शुरुआत हो चुकी है। माघ महीने में भी सर्दी गजब ढा रही है। पिछले 15 दिनों से तो सर्दी ने हालात बिगाड़ रखे हैं। कड़ाके की सर्दी से हर कोई बेहाल हो रहा है। सबसे अधिक मुश्किल है कि सूर्यदेव भी अपनी चमक मजबूत नहीं कर पा रहे हैं। सोमवार को कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुयी। लग रहा था कि मौसम ठीक ठाक रहेगा। 11 बजे...