हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस। धूप खिलने के बाद भी ब्रज की द्वार देहरी पर तीसरे दिन बुधवार को घने कोहरे ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह से दोपहर तक वातावरण में कोहरा छाया रहा। जिसके चलते वाहन चालकों को अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ गया। घने कोहरा के दौरान हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमती रही। वहीं दूसरी ओर स्कूली बच्चों को भी अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ गया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताते चलें कि मंगलवार को दोपहर को धूप खिल गई थी। दिन भर मौसम साफ बना रहा था। लोगों को कोहरा से राहत मिली रही थी। इस दौरान वाहन चालकों का सफर आसान हो रहा था। सुबह से लेकर दिन भर वाहन सड़कों पर रफ्तार से दौड़ रहे थे। लेकिन बुधवार को मौसम फिर से करवट बदल गया। सुबह से ही घना कोहरा छा गया। जिसकी वजह से वातावरण में दृश्यता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.