औरैया, जनवरी 28 -- औरैया, संवाददाता। जिले में बुधवार को भी सर्दी का असर कम नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा, जिससे ठिठुरन और गलन बनी रही। दोपहर बाद कुछ समय के लिए हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन वह गलन के आगे बेअसर साबित हुई और लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। सुबह के समय हालात ज्यादा खराब रहे। ठंडी हवा और नमी के कारण लोग घरों में दुबके नजर आए। सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम रही। चाय और अलाव के आसपास लोगों की भीड़ लगी रही, खासकर ग्रामीण इलाकों में लोग धूप निकलने का इंतजार करते दिखे, लेकिन धूप ज्यादा देर टिक नहीं पाई। सर्दी का सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों पर दिखाई दे रहा है। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सर...