कुशीनगर, जनवरी 8 -- पडरौना, निज संवाददाता। बुधवार को ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बीच जिले में दोपहर बाद हुई गुनगुनी धूप लोगों के लिए बेअसर साबित हुई। गलन व सर्द हवाओं ने जनदवासियों की मुश्किलें बढा दी है। इसके चलते जन जीवन पूरी तरह प्रभावित है। सुबह और शाम को कोहरा व पछुआ हवा के चलते लोगों की परेशानियां बढ गई है। इसका असर रहा कि पारा न्यूनतम 7 और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने 8 जनवरी को भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिसंबर माह में एक पखवारा तक सर्दी के मौसम का ठंडी पछुआ हवा चलने के साथ कोहरा में सीत की बारिश होने से लोगों की परेशानियां बढ गई थी। 18 दिसंबर से जिले में लगातार घना कोहरा के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी था। बीच में सिर्फ एक दिन सूर्यदेव का दर्शन हुआ था। इसके बाद लगातार घना कोहरा व शीतलहर के चलते लोगों को ठ...