रामपुर, जनवरी 31 -- रामपुर। उत्तरी भारत में बारिश और ओलावृष्टि का असर रामपुर में भी देखने को मिल रहा है। सुबह से गलन भरी ठंड के बीच चल रहीं सर्द हवाओं से ठंड फिर लौट आई है। शनिवार को कड़ाके की सर्दी के बीच ठिठुरन बढ़ी और सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। सर्द हवाओं की वजह से तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह-शाम गलन बढ़ गई है। सड़कों पर सन्नाटा है। गाड़ियों से निकले लोगों के हाथ सुन्न हो जा रहे हैं। लोग गर्म कपड़े पहनकर और अलाव सेंककर ठंड से बचते नजर आ रहे हैं। रामपुर में सुबह के समय में बादल छाए रहे और सर्द हवाओं का प्रकोप बना रहा। दोपहर के समय में बीच-बीच में धूप निकली मगर उसका असर कम रहा। शाम होते-होते गलन भरी ठंड का प्रकोप बढ़ गया, इससे वातावरण में ठिठुरन बढ़ गई। शनिवार को दिन का अधिकतम ताप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.