आगरा, दिसम्बर 10 -- जनपद में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने से सुबह और शाम गलनभरी सर्दी महसूस हो रही है। इस खतरनाक ठंड में डॉक्टरों ने खास तौर पर हृदय और सांस संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों को सावधान रहने की सलाह दी है। तेज सर्दी के कारण हार्ट अटैक और सांस फूलने का खतरा काफी बढ़ जाता है। छोटी सी भी लापरवाही लोगों को वायरल बीमारियों की चपेट में ला रही है। बुधवार को अकेले जिला अस्पताल में ही 956 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिनमें 183 बुखार से और 145 सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि गलन भरी सर्दी से माइग्रेन के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। सांस और हृदय रोगों से पीड़ित मरीजों को खास हिदायत दी गई है कि वे सर्दी से अपना बचाव करें। सुबह और शाम के समय बिल्कुल भी घर से बाहर न निकलें। जब तापमान कम हो, तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.