फतेहपुर, फरवरी 12 -- फतेहपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं में उत्तर लेखन में कई बड़े बदलाव किए हैं। इन बदलावों को यदि नहीं समझा तो छात्रों को नुकसान होगा। महर्षि विद्या मंदिर के प्राचार्य एवं सिटी नोडल पीके त्रिपाठी ने परीक्षार्थियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं। उन्होंने बताया बोर्ड परीक्षाओं के लिए विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में उत्तर-पुस्तिका लेखन के पैटर्न में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई ने अनुशासन-आधारित (डिसिप्लीन वाइज) मूल्यांकन प्रणाली अपनाई है। इसका मतलब है कि उत्तर-पुस्तिका के अलग-अलग अनुभागों का मूल्यांकन अलग-अलग परीक्षक कर सकते हैं। ऐसे में यदि उत्तर गलत अनुभाग में लिखा गया तो संबंधित परीक्षक तक वह उत्तर ही नहीं पहुंचेगा। ऐसे उत्तर को सीधे 'अटेम्ट नॉट इन' माना जाएगा। स्पष्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.