गाजीपुर, अप्रैल 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। रायफल क्लब सभागार में डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए चारागाह की भूमि पर हरे चारे की बुवाई की गहन समीक्षा की गयी। जिसमें प्रगति सही नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए जनपद के सभी उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एव पशु चिकित्साधिकारी को अभियान चलाकर एक सप्ताह में चारागाह की भूमि पर हरा चारा की बुवाई कराने के लिए निर्देश दिया। वहीं पशु चिकित्साधिकारी रेवतीपुर की ओर से गलत सूचना देने पर स्पष्टीकरण मांगा। डीएम ने कहा कि गर्मी का स्तर बढेगा, लू चलेगी, पशुओ को लू से बचाव के लिए गौशाला मे पहले से ही व्यवस्थाएं करायें। उन्होने गोआश्रय स्थलों से कब्जामुक्त चारागाह की भूमि सम्...